फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क में गड़ढों से होकर गुजरने को मजबूर कांवड़िए

सड़क में गड़ढों से होकर गुजरने को मजबूर कांवड़िए

Mon, 30 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सड़क में गड़ढों से होकर गुजरने को मजबूर कांवड़िए
खतौली। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर शिवालियों की ओर जाने वाले कांवड़िये जीटी रोड में बारिश हो गए गहरे गड्ढों से गुजरने को मजबूर हैं। सड़क के हालात इतने बदतर हो गए हैं कि बारिश के पानी से बजरी उखड़ चुकी है। इस बजरी से होकर कांवड़िये नंगे पांव गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। उधर, एसडीएम अतुल कुमार ने जीटी रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को तुरंत सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कांवड़ियों की धीरे धीरे संख्या बढ़ने लगी है। फिलहाल राजस्थान के कांवड़िये गुजर रहे हैं। प्रशासन की ओर से नगर पालिका ने अलकनंदा पर कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। सामाजिक संगठन कांवड़ियों की सेवाभाव के लिए शिविर लगाने शुरू कर दिए हैं। पिछले तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश से जीटी रोड पर पानी भर गया था। पानी भरने से सड़क उखड़ चुकी है और जगह जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों से होकर ही कांवड़िये गुजर रहे हैं। सड़क पर पानी भरने से बजरी भी उखड़ गई है। कांवड़ियों को इन बजरी के ऊपर से नंगे पैर गुजरना पड़ा रहा है। एसडीएम अतुल कुमार ने सीओ डा. राजीव कुमार के साथ जीटी रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सड़क के गहरे गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed