फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संभल कर रहें, लापरवाही बिगाड़ न दे सेहत

संभल कर रहें, लापरवाही बिगाड़ न दे सेहत

Mon, 28 May 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
संभल कर रहें, लापरवाही बिगाड़ न दे सेहत
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

चिलचिलाती गर्मी कम नहीं हो रही है। तापमान शिखर पर है। अमूमन पारा 40 से लेकर 43 के पार चल रहा है। ऐसे में उमस बढ़ने के साथ कई बीमारियां भी जन्म लेतीं है। इन बीमारियों से बचने के लिए संयम खानपान ही मुख्य उपचार है। हल्की लापरवाही भी सेहत बिगाड़ सकती है। गर्मी बढ़ने से अस्पताल में रोजाना करीब 800 मरीज सभी तरह के पहुंच रहे है। जिनमें सबसे अधिक गर्मी की बीमारियों से पीड़ित है।
बीते एक सप्ताह से गर्मी से जनमानस हाल बेहाल है। शनिवार को पारा 43 से पार था। रविवार को भी 41 के करीब रहा। हवाएं लू का रुप ले चुकी है, जो सेहत के लिए घातक है। इन दिनों लू, डायरिया, हैजा, फूट प्वाइजिंग, पेचिश, फीवर आदि बीमार फैर पसार रही है। साथ ही बढ़ती गर्मी में हीटस्ट्रोक, आंखों में जलन की खतरा भी बढ़ रहा है। इनसे बचने के लिए घरेलू कुछ उपचार कारगर है तो चिकित्सक की सलाह भी बीमारियों से दूर रख सकती है।
विज्ञापन


उल्टी-दस्त, फीवर के मरीज अधिक
जिला अस्पताल में इन दिनों सभी प्रकार के करीब 800 मरीज पहुंच रहे हैं। लेकिन, इनमें अकेले 250 से 300 मरीज गर्मी की बीमारी उल्टी-दस्त, फीवर से पीड़ित है। जिनका उपचार किया जा रहा है। इनके अलावा भी इंफेक्शन और डायरिया के मरीज पहुंच रहे है। मरीजों की संख्या बढ़ने से चिकित्सकीय स्टॉफ को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह उपाय बीमारियों से बचाएगा
- ताजे फल, हरी सब्जियां और फलों का जूस पिएं।
- गर्मी में हमेशा ताजा भोजन करें, बासी भोजन से दूर रहे।
- हर 20 से 30 के अंतराल पर तरल पदार्थ पीए, खास तौर से स्वच्छ पानी।
- गर्मी के मौसम में ऐसे पदार्थ खाएं जिनमें ज्यादा फाइबर हो।
- हल्के एवं खुले कपड़े पहने। व्यायाम जरूर करे।
- नायरिल पानी, नींबू पानी का सेवन करे।
- घर से बाहर निकलें तो पूरी बाहों के कपड़े पहने।

इनसे बचे तो बेहतर
- कटे-फटे फलों को खाने से दूर रहे।
- तली-भुनी चीजों का प्रयोग बेहद कम करे।
- भारी भोजन न करे, जो पचने में समय ले।
- अधिक मसालेदार सब्जियां और फास्ट फूड से बचे।

जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक लोकेश गुप्ता ने बताया कि गर्मी में खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। मौसमी फल, ताजा भोजन और तरल पदार्थ अधिक प्रयोग करे। वैसे अस्पताल में उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज अधिक बढ़े हैं। यह सब गर्मी की बीमारी से पीड़ित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed