{"_id":"5ac288ab4f1c1bbe618b51f8","slug":"111522698411-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दिन भर उड़ती रही अफवाहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दिन भर उड़ती रही अफवाहे
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में दिन भर उड़ती रही अफवाहें
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। दलितों के आंदोलन के दौरान हिंसा होने पर शहर में दिन भर अनेक अफवाहें उड़ती रही। सोशल मीडिया पर बवाल और आगजनी के फोटो वायरल रहे। लोग शहर के हालात जानने को उतावले रहे। कही कोई बड़ी घटना तो नहीं है इसे लेकर एक दूसरे को फोन कर पूछते रहे।
शहर में दोपहर तक सबकुछ ठीक चल रहा था। महावीर चौक पर जाम था, बाकी सब स्थानों पर स्थिति सामान्य थी। दोपहर बाद भीड़ ने जैसे ही बाजारों की तरफ मूव किया हालात बिगडते चले गए। व्यापारियों के साथ टकराव न होता तो शहर में अफवाह न फैलती। बाजार बंद होने और रेलवे ट्रेक पर टकराव होने के बाद शहर की स्थिति असामान्य हो गई। शहर में दहशत भरा माहौल बन गया। अफवाहें प्रारंभ हो गई। लोग एक-दूसरे को फोन कर हालात का जायजा लेते रहे। सोशल मीडिया पर आगजनी और बवाल के फोटो वायरल होते रहे। शहर में कुछ ही देर में हालात खराब होने की खबर आम आदमी तक पहुंच गई। लोगों ने एक-दूसरे को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी। बवाल में जिले भर से आये आंदोलनकारियों के परिजन भी परेशान दिखाई दिए। फोन करके हर कोई सभी को सड़क पर नहीं निकलने की सलाह दे रहे थे।