फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सगौत्र विवाह नहीं होना चाहिए

सगौत्र विवाह नहीं होना चाहिए

Wed, 28 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सगौत्र विवाह नहीं होना चाहिए
हम सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हैं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
बालियान खाप के चौधरी और भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का कहना है कि खाप पंचायत आड़े कहा से आई, ये कानून तो पहले से ही बना हुआ है, देश में हिंदू मैरिज एक्ट जो बना हुआ है, उसमें खाप पंचायतों का यह कहना था कि उसमें संशोधन हो, आपस में सगोत्रीय विवाह नहीं होना चाहिए। अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह अहलावत का कहना है कि हम सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हैं। खाप पंचायत बच्चों के भविष्य की बात करती है। उन्हें अच्छे संस्कार देने का समर्थन करती है। बुराइयों के उन्मूलन का आह्वान करती है। खाप सगोत्र विवाह की विरोधी है। एक गोत्र में विवाह नहीं होना चाहिए। सर्वखाप के मंत्री सुभाष बालियान का कहना है कि सर्वखाप सगोत्रीय विवाह शुरू से ही खिलाफ रही है और आगे भी रहेगी, अपनी परंपरा अनुसार चलेगी, एक गोत्र में लड़का लड़की की शादी हम मान्य नहीं करते, क्योंकि उसको हम भाई बहन मानते हैं। हम अपने बच्चों को भी समझाएंगे की इस तरह का कोई भी कदम ना उठाए। ऑनर किलिंग के मामले में कोई भी खाप का चौधरी उसमें सम्मलित नहीं होता, ये कुछ परिवार के लोग होते है जो इस तरह की घटना को अंजाम देते और नाम बदनाम खाप पंचायतों को करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed