फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गड्ढों में तब्दील हुआ थानाभवन मुख्यमार्ग

गड्ढों में तब्दील हुआ थानाभवन मुख्यमार्ग

Tue, 02 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील हुआ  थानाभवन मुख्यमार्ग
गड्ढों में तब्दील हुआ थानाभवन मुख्यमार्ग
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। चरथावल-थानाभवन मुख्यमार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। दो जनपदों के कई दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन में दिक्कत हो रही है। करीब दो साल पूर्व बने नए हिंडन नदी के पुल के दोनों तरफ गहरे गड्ढे हादसे की आशंका बढ़ा रहे हैं।

चरथावल से थानाभवन की दूरी 18 किलोमीटर है। मुजफ्फरनगर से रोजाना हजारों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। यह मार्ग मुजफ्फरनगर और शामली दो जनपदों को जोड़ता है। इस क्षेत्र के लोग हरियाणा और सहारनपुर के लिए भी इस मार्ग का प्रयोग करते हैं, लेकिन अरसे से यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद लोगों को जून में गड्ढामुक्त होने की उम्मीद जगी थी। फिर बरसात के बाद सड़क के जीर्णोद्धार की आशा बनी, लेकिन छह महीनों से इस सड़क की मरम्मत तक कराने की सुध किसी ने नहीं ली, जबकि यह कई दर्जन गांवों के संपर्क मार्गों का मुख्यमार्ग है। इसके अलावा हिंडन नदी का नया पुल बने कई साल बीत चुके हैं, लेकिन पुल के दोनों तरफ मिट्टी सरकने से बड़े गड्ढे बने हैं। पुल की दोनों तरफ बनी टक्करों को ठीक ढंग से प्लेन नहीं किया गया है, जिससे दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। लोक निर्माण विभाग को इस मार्ग को ठीक कराने की फुर्सत नहीं है, जबकि प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा का कैंप कार्यालय भी थानाभवन में इसी मार्ग पर बना हुआ है। जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ, कुशलपाल त्यागी, रामभूल सिंह बलवाखेड़ी, ब्रजेश पुंडीर बिरालसी, सोमपाल सिंह, अजय पुंडीर ने जनहित में डीएम से इस मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed