फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बकाएदार, उसके साथियों ने बैंक कर्मियों को पीटा

बकाएदार, उसके साथियों ने बैंक कर्मियों को पीटा

Sun, 24 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
बकाएदार, उसके साथियों  ने बैंक कर्मियों को पीटा
बकायेदार और उसके समर्थकों ने बैंककर्मियों को पीटा
विज्ञापन

सिखेड़ा। बकायेदार किसान से ऋण का पैसा वसूलना बैंककर्मियों को महंगा पड़ गया। बकाएदार और उसके साथियों ने बैंक कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। बैंककर्मियों ने आरोपियों के चंगुल से भागकर अपनी जान बचाई। बैंक कर्मियों का आरोप है कि आरोपियों ने उनको कमरे में बंधक बनाकर पीटा। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

सिखेड़ा के किसान रवि पुत्र रणवीर सिंह ने जानसठ भूमि विकास बैंक से कई वर्ष पूर्व दो लाख रुपये का ऋण लिया था। ऋण चुकता करने की समय अवधि भी समाप्त हो चुकी है। बैंक कर्मचारी किसान को लगातार ऋण जमा करने के लिए नोटिस भी भेज रहे थे। इसके बावजूद बकायेदार किसान ने बैंक का ऋण जमा नहीं किया था। बैंक की ओर से समाचार पत्र में बकाएदार किसानों की सूची प्रकाशित कराई गई थी। उस प्रकाशित सूची में किसान रवि का भी नाम शामिल था। शासनादेश के अनुपालन में शनिवार को दोपहर शाखा प्रबंधक राजेश अर्गन अपने साथ फील्ड ऑफिसर सुहेल जैदी, क्लर्क राशिद व मुकेश को साथ लेकर गांव सिखेड़ा में ऋण की रकम वसूलने के लिए किसान रवि के घर पहुंचे। बैंक कर्मियों ने ऋण के पैसे जमा करने को कहा, तो किसान ने गालीगलौज करनी शुरू कर दी। बकाएदार किसान रवि का कहना था कि समाचार पत्र में उसका नाम छपवाने से उसकी समाज और गांव में उसकी बेइज्जती हुई है। इसलिए वह किसी कीमत पर पैसा जमा नहीं करेगा। रवि ने फोन कर अपने साथियों को बुलवा लिया। रवि और उसके साथियों ने बैंक कर्मियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बैंककर्मियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। बैंक कर्मी भागकर सीधे थाना सिखेड़ा पहुंचे। शाखा प्रबंधक ने आरोपी किसान रवि व उसके अज्ञात तीन-चार साथियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed