{"_id":"59c9565c4f1c1bd0538b4668","slug":"111506367068-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होनहार छात्राओं को सम्मानित किया
खतौली (मुजफ्फरनगर)। कबूल कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
आधारशिला ग्रामोत्थान सेवा संस्थान की ओर से बिटिया को जीने दो, बिटिया को पढ़ने दो मुहिम के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 250 मेधावी छात्राओं का सम्मानित किया गया। सपा नेता इरशाद गुर्जर व शमशाद मलिक ने जरूरतमंद छात्रा को साइकिल भेंट की। विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष सुंदरलाल धीमान ने चार बालिकाओं को सिलाई मशीन भेंट की। संस्था की सचिव नसरीन ने कहा कि संगठन इस मुहिम को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहा है। संचालन अध्यक्ष वसीम अहमद ने किया। इस मौके पर बिजेंद्र धीमान, संदीप पांचाल, मुकेश धीमान, सूर्यकांत, भूलेराम, हाजी फैजान आलम, डा. गुडडू, जीशान, आबिद एडवोकेट, दीपक बंसल, शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।