{"_id":"59c7f6bf4f1c1b32688b647f","slug":"111506277055-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रोली पलटी, आधा दर्जन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रोली पलटी, आधा दर्जन लोग घायल
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलटी, छह लोग घायल
मोरना (मुजफ्फरनगर)। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलट गई, जिसके नीचे दबकर महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए।
गांव ककरौली में जानसठ-मोरना मार्ग पर स्थित रजवाहा पुल से मोरना की ओर जा रहे ट्रैक्टर का अचानक स्टेयरिंग जाम हो गया, जिससे ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गई। घायलों की चीखपुकार सुनकर किसान शाह आलम, मोहम्मद अहसान, जुबैर, उवेश, जानू, जब्बार आदि घटनास्थल पर पहुंचे। इन लोगों ने बमुश्किल घायलों को बाहर निकाला। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से चालक सुंदर पुत्र नकली, अनुज पुत्र जीत सिंह, रमेशचंद, शेर सिंह, जगरोशनी, राजेश, नाहर सिंह, सोमती, सुषमा, समंतरा, दीपांशी और आंशिक घायल हो गए। चालक सुंदर व अनुज को गंभीर चोटें आई। चालक बेहोश हो चुका था। लोगों ने सूचना देकर एंबुलेंस को बुलवाया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायलों ने बताया कि वे लोग मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर नया गांव चुड़ियाला से भोपा क्षेत्र के गांव तिस्सा में मृतक विद्युतकर्मी अनिल की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे।