फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   11 prisoners released on parole from district prison

जिला कारागार से पेरोल पर छोड़े गए 11 कैदी

Sat, 29 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
11 prisoners released on parole from district prison
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के चलते जिला कारागार से शुक्रवार को शासन के आदेश पर 11 कैदियों को 60 दिन के पेरोल पर छोड़ा गया है। उक्त सभी कैदी ऐसे हैं, जो 65 वर्ष से अधिक उम्र के है या बीमार है। वहीं, अब तक 300 बंदी भी कोरोना के चलते पेरोल पर जेल से रिहा किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते शासन ने कुछ समय पूर्व जिला कारागार में बंद बंदियों व कैदियों को 60 दिन के पेरोल पर छोड़े जाने के निर्देश दिए गए थे। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि नियम के तहत ऐसे कैदियों व बंदियों को चिह्नित किए जाने के आदेश थे, जिनकी उम्र 65 साल से अधिक होने के साथ ही वे बीमार भी चल रहे हों। जेल में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका के चलते शासन ने ये आदेश दिए थे, जिनके अनुपालन में अब तक जेल से इस तरह के तीन सौ बंदियों को चिह्नित कर 60 दिन के पेरोल पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने बताया कि इसी नियम के तहत जेल में बंद 11 कैदियों को भी चिह्नित किया गया, जिन्हें शुक्रवार को पेरोल पर छोड़ दिया गया। छोड़े गए सभी कैदियों व बंदियों को 60 दिन की निर्धारित पेरोल अवधि पूरी होने के बाद जेल में पहुंचकर आमद कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed