फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   108 women took out Kalash procession

Muzaffarnagar News: 108 महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

Sat, 02 Mar 2024 04:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
108 women took out Kalash procession
- शिव मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सात पंडिताें ने शुरू किया अनुष्ठान
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। भगवान शंकर और शिव परिवार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के लिए शनिवार को महादेव मंदिर प्रांगण में सात पंडितों ने अनुष्ठान शुरू किया। इस दौरान महिलाओं ने कस्बे के मंदिरों में मत्था टेका और प्रमुख मार्गों से कलश यात्रा निकाली। आठ मार्च को शिव चौक पर भव्य प्राण प्रतिष्ठा होगी।

कस्बे के ह्दय स्थल शिव चौक पर करीब साढ़े चार दशक बाद मंदिर प्रांगण का जीर्णोद्धार और सुदंरीकरण कराया गया है। कमेटी ने जयपुर से भगवान शंकर और शिव परिवार की आकर्षक मूर्तियां मंगाई हैं। महादेव मंदिर पर एक कलर परिधान में 108 महिलाएं कलश लेकर पहुंचीं। यात्रा शिव चौक से शुरू होकर हनुमान मंदिर, चौकड़ायत शिव मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिरों में श्रद्धालु नतमस्तक हुए। महादेव मंदिर प्रांगण में भगवान शंकर जलाधिवास और यज्ञ का शुभारंभ हुआ। सात दिवसीय अनुष्ठान सहारनपुर और हरिद्वार से पधारे आचार्य हरिओम शर्मा की देखरेख में भीम शास्त्री, मोहित, कार्तिक शास्त्री, गोपाल आचार्य ने प्रारंभ किया। निधीश गर्ग, राजेश गोयल, आलोक गर्ग, उमंग भारद्वाज, मयंक कंसल, मनीष गर्ग, मनोज कंसल, पंकज सिंघल, संदीप कंसल, अजय वर्मा, अनुज गर्ग, सुभाष त्यागी, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed