फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अब मीना मंच बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ेगा

अब मीना मंच बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ेगा

Sat, 04 May 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
अब मीना मंच बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ेगा
मुजफ्फरनगर। यूनिसेफ एवं एक्शन एड के नई पहल कार्यक्रम के सबके लिए समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अभियान के अंतर्गत राजकीय कॉलेज में जिला स्तरीय वर्कशाप हुई। इसमें मीना मंच को स्कूल नहीं जा रहे बच्चों के परिजनों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

नई पहल परियोजना के जिला समन्वयक कमर इंतखाब ने कहा कि इस वर्कशॉप में मीना मंच के उद्देश्य, स्वास्थ्य, शारीरिक, मानसिक हिंसा, बाल अधिकार, आत्मरक्षा पर मंथन हो रहा है। जिले में सरकारी स्कूलों, एसएमसी और समुदाय के साथ अनेक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। ताकि जिले में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सके। इसमें हमारी मीना मंच अहम भूमिका निर्वाह कर सकती है। एबीआरसी सदर अनुराधा वर्मा ने मीना मंच के उद्देश्यों, उसकी जिम्मेदारी, कार्यों आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। कुछ मीना मंच की टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बीएसए योगेश कुमार शर्मा ने मीना मंच को शिक्षा की अलख जगाने वाली टीम बताया। बैठक में बच्चों के अधिकारों एवं शिक्षा पर काम करने वाले जिले के सभी सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डीआईओएस ब्रजेश कुमार ने बताया कि आत्मरक्षा और अन्य तरह के शोषण का विरोध हम कैसे कर सकते है। अस्तित्व सामाजिक संस्था की तरफ से प्रतिभा, बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन कमलेश वर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी शिवांगी बालियान ने भी अपने अनुभव साझा किए। अंत में सह जिला समन्वयक शुएब चौधरी ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में संजीव मलिक, खुशहाम कमर, सलीम चौधरी, मास्टर यासीन, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed