{"_id":"5c8e8aa2bdec22144002dd4e","slug":"101552845474-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला की मौत
मुजफ्फरनगर। शहर के सरकुलर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी के निकट सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर तेज रफ्तार से बाइक उछलने से पीछे सीट पर बैठी महिला गिर गई। सिर सड़क पर लगने से वह अचेत हो गई, जिसे जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव भोकरहेड़ी निवासी हरेंद्र रविवार सुबह पत्नी बेबी (44) को शहर के एक डॉक्टर से दवा दिलाने बाइक पर लेकर आया था। दवा दिलाने के बाद हरेंद्र पत्नी को साथ लेकर गांव वहलना में उसकी बहन सरिता पत्नी धर्मेंद्र के यहां मिलने के लिए जा रहा था। रास्ते में जैसे ही दंपती बाइक से सरकुलर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी के सामने पहुंचा, अचानक उसकी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर उछल गई। इससे बाइक पर पीछे बैठी बेबी बैलेंस नहीं बना पाई और उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरी। पत्नी को गिरा देख हरेंद्र ने बाइक रोककर उसे उठाया, लेकिन तब तक वह अचेत हो चुकी थी। सूचना पर वहलना से धर्मेंद्र व सरिता भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद बेबी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।