{"_id":"5c8e8a92bdec2214593a8c41","slug":"101552845458-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के फायदे-नुकसान पर गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया के फायदे-नुकसान पर गोष्ठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया के फायदे-नुकसान पर गोष्ठी
पुरकाजी। कस्बे में रविवार को सामाजिक संस्था अस्तित्व के कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर सोशल मीडिया खासतौर पर व्हाट्सएप के फायदे-नुकसान को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बंगलूरू से आईं महिला सामाजिक कार्यकर्ता अनुषी व वंदना ने सोशल मीडिया के संबंध में किए गए सवालों के जवाब दिए। बसपा नेता आजाद फरीदी व शिक्षक मेराज खालिद रिजवी ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने वाले मेसेज डालकर इसका दुरुपयोग किया जा रहा है, ऐसे लोगों के विरुद्ध शासन-प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। महिला संगठन की कविता, गीता और अर्पित धीमान आदि मौजूद रहे।
न्यूजीलैंड में आतंकी हमले की निंदा
पुरकाजी। न्यूजीलैंड में तीन दिन पूर्व मस्जिदों में हुए आतंकी हमलों में मारे गए लोगों के लिए जमीयत-उलमा ए हिंद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मेन मार्केट में शोकसभा आयोजित कर दुआएं मगफिरत कीं। मुफ़्ती तनमीक अहमद ने आतंकी हमले को इस्लाम के मुखालिफ बताते हुए इसकी घोर निंदा की। उन्होंने दुनिया की सभी हुकूमतों से आतंक को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग की। हाफिज अजीज, मुर्तजा, शहजाद, इरफान, शाहनवाज, अजीज सिद्दीकी और फुरकान मलिक आदि मौजूद रहे।