फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   देश भक्ति के रंगों से सजी सांस्कृतिक संध्या

देश भक्ति के रंगों से सजी सांस्कृतिक संध्या

Sun, 17 Mar 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
देश भक्ति के रंगों से सजी सांस्कृतिक संध्या
कलाकारों ने देशभक्ति गीतों से जोश भरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सांस्कृृतिक संध्या वंसतोत्सव-2019 कार्यक्रम में कलाकारों ने गायन और वादन के द्वारा भारतीय संस्कृति के विविध रंगों और कला की प्रेरक प्रस्तुति दी। युवाओं ने सामूहिक गीत ‘अपनी आन के लिए, अपनी शान के लिए। जीते हैं हम, मरते हैं हम हिंदुस्तान के लिए’ से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। शास्त्रीय गायन में छात्रा आरती पाल ने राग की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध किया।
संगीत सरिता म्यूजिक सेंटर के निर्देशन में कमला फार्म में आयोजित वंसतोत्सव का शुभारंभ टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता एनके अरोरा, उद्यमी शरद गोयल, अमित संगल, विजय दीक्षित और राकेश कुमार राठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। संयोजक दिलीप कुमार मिश्रा एवं विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से शारदे मां को वंदन किया। निधि रानी आदि ने वंदेमातरम् गाया। कलाकारों लोकेश शर्मा, हिमांशु तोमर, आजाद सिंह, श्याम सिंह, पलविन्दर सिंह, समक्ष सिंघल ने अपने गीतों से समा बांधा। शिवा जी सैनी एवं जॉयसी ने युगल गीत से वाहवाही पायी। अनुज गौतम और अन्य ने ये देश है वीर जवानों का गीत से देश भक्ति का जोश भरा। प्रमोद शर्मा, जॉय सर और दिलीप मिश्रा द्वारा तैयार समूह गान में युवाओं ने प्रतिभा दिखाई। निधि रानी, पलाश अग्रवाल, प्रणव दीक्षित, अनुप शर्मा ने पुराने गीतों से जोड़ा। पद्मश्री कादर खान, मोहम्मद अजीज एवं फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सूर्यकांत मेहरा, अनुज गौतम, जॉयसी, संगीता यादव, अन्तिम बालियान, अनुप शर्मा आदि के गीत सराहे गये। तबला वादन में नीलेश मिश्रा, हारमोनियम पर नगमा विशेष मिश्रा ने दिया।
विज्ञापन

समारोह में अतिथि शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया। भाजपा नेता अरविंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अर्जुन तोमर, समाजसेवी देवराज पंवार, रजनीश गौतम, अधिवक्ता मुकेश लाल, डा. आर.के.सिंह, सुधीर गर्ग ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृृत किया। इस मौके पर डी.ए.वी. कॉलेज चित्रकला विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा. महावीर सिंह को सम्मानित किया गया। सुरेंद्र अग्रवाल, विरेंद्र कुमार सैनी, धर्मपाल सिंह, राहुल शर्मा, परमकीर्ति शरण, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, महेश जिंदल, विजय शर्मा, संदीप भारद्वाज, रणजीत सिंह, मनीष कुमार, के.के.आनंद, डा.वागीश चंद्र शर्मा, अनुराग सिंघल, संजय सिंह, सुनील पंवार, स्वदेश कौशिक आदि मौजूद रहे। संचालन डिंपल कपूर ने किया। संयोजक दिलीप कुमार मिश्रा ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed