फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्कूल न जाने वाले बच्चों के चिन्हांकन पर बल

स्कूल न जाने वाले बच्चों के चिन्हांकन पर बल

Tue, 05 Feb 2019 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
स्कूल न जाने वाले बच्चों के चिन्हांकन पर बल
बच्चों का नामांकन बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में स्कूल न जाने वाले बच्चों के चिह्नांकन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हुई कार्यशाला में लखनऊ से आए राज्य स्तरीय प्रशिक्षक दस्तगीर आजम ने जनपद के सभी नौ खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ ही सभी एनपीआरसी को भी प्रशिक्षित किया।

प्रशिक्षण में उन्होंने आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिह्नाकंन और उनका नामांकन कैसे बढ़ाना हैं, इस बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। कहा कि यदि कोई बच्चा 45 दिन लगातार स्कूल नहीं आ रहा हैं तो सरकार के आदेशानुसार वह भी आउट ऑफ स्कूल माना जाएगा। इसके अलावा अगर कोई बच्चा गैर मान्यता प्राप्त स्कूल या मदरसे में पढ़ रहा हैं तो वह बच्चा भी आउट ऑफ स्कूल की श्रेणी में आएगा। उन्होंने कहा कि इस बार पहले की अपेक्षा सर्वे प्रपत्र भी आसान कर दिया गया है, ताकि टीचर्स को उसे भरने में किसी भी तरीके की कोई परेशानी न हो। आगामी होने वाले हाउस होल्ड सर्वे में बेसिक शिक्षा विभाग की मदद के लिए जनपद में एक्शन एड और यूनिसेफ की तरफ से नई पहल टीम भी सहायता कर रही हैं, जो अपने प्रेरकों द्वारा जिले में बच्चों का नामांकन बढ़ाने में मदद करेगी। कार्यशाला में बीएसए दिनेश कुमार यादव, खंड शिक्षा अधिकारी और सभी एनपीआरसी के अलावा नई पहल टीम के जिला समन्वयक कमर इंतेखाब, सह समन्वयक शुएब आदि मौजूद रहे। संचालन बेसिक शिक्षा विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर पंकज वशिष्ठ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed