फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मोटे कर्ज में डूबे किसान की हार्ट अटैक से मौत

मोटे कर्ज में डूबे किसान की हार्ट अटैक से मौत

Tue, 01 Jan 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
मोटे कर्ज में डूबे किसान की हार्ट अटैक से मौत
तनाव में किसान की हार्टअटैक से मौत
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव नन्हेड़ी निवासी किसान की मंगलवार सुबह हार्टअटैक से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार किसान पर बैंक व सहकारी समिति का करीब चार लाख रुपये कर्ज था, जिसके चलते वह दिन-रात तनाव में डूबा रहता था। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ी निवासी किसान दयाराम (56) पुत्र रूहला मंगलवार सुबह घर पर गैलरी में बैठा हुआ था। उसी समय अचानक उसके सीने में तेज दर्ज हुआ और वह नीचे गिर गया। परिजन तत्काल दयाराम को गांव के ही एक डॉक्टर के क्लीनिक पर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बावजूद उसकी हालत बिगड़ते हुए डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत की वजह हार्टअटैक होना बताया जा रहा है। किसान के बेटे बालिस्टर ने बताया कि उसके पिता पर बैंक व सरकारी समिति का करीब चार लाख रुपये कर्ज था। इसकी वसूली के लिए कुछ दिन पूर्व उन्हें तहसील से नोटिस मिला था, जिसके बाद से ही करीब एक सप्ताह से दयाराम तनाव में था। गांव के किसानों जगमाल, परितोष, सुदेश कुमार व खलील ने प्रशासन से किसान के परिवार को मुआवजा दिलाने व उनका कर्ज माफ करने की मांग की है। देर शाम किसान का गांव में ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। किसान की अचानक मौत से उसकी पत्नी सुरेशो, बेटे बालस्टिर व दीपक और बेटियों डिंपल व टिंकेश का बुरा हाल है। एसडीएम जानसठ विजय कुमार ने कहा कि कानूनगो व लेखपाल को गांव में भेजकर किसान की मौत की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed