फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विधायक ने जनसंपर्क कर ग्रामीणों को योजनाएं बताई

विधायक ने जनसंपर्क कर ग्रामीणों को योजनाएं बताई

Mon, 10 Dec 2018 11:37 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने जनसंपर्क कर ग्रामीणों को योजनाएं बताई
ग्रामीणों को योजनाएं बताई
विज्ञापन

जानसठ। विधायक विक्रम सैनी ने कार्यकर्ताओं के साथ गांव भलेड़ी में कमल संदेश पदयात्रा के दौरान जनसंपर्क कर ग्रामीणों को भाजपा सरकार की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाएं आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, पेंशन योजना तथा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को मुख्य मार्गों से जोड़ने की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जनसंपर्क पदयात्रा में टोली प्रमुख विकाश गुप्ता, सुरेंद्र बंसल, भाजपा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनदीप छाबड़ा, महेश चंद शर्मा, आशीष सैनी, मुकेश शर्मा, सोनू प्रजापति, राहुल कंसल, संजय राणा, नितिन काटका, राजू भैया वाल्मीकि, राजा कर्णवाल, जगमोहन सैनी आदि रहे।



पुलिस ने आरोपी दबोचा
रतनपुरी। क्षेत्र के एक गांव में पिछले सप्ताह चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने फरार आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव में 15 वर्षीय किशोर हिमांशु ने पड़ोस में खेल रही चार वर्षीय बच्ची को खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। पीड़ित की मां ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी हिमांशु को पकड़कर उसका चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed