फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिल्पकला के प्रवर्तक भगवान विश्वकर्मा की श्रद्धा भक्ति से मनाई जयंती

शिल्पकला के प्रवर्तक भगवान विश्वकर्मा की श्रद्धा भक्ति से मनाई जयंती

Tue, 18 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
शिल्पकला के प्रवर्तक भगवान विश्वकर्मा की श्रद्धा भक्ति से मनाई जयंती
राष्ट्र के निर्माण में विश्वकर्मा समाज की अमूल्य भूमिका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिल्पकला एवं विज्ञान के आदि प्रवर्तक भगवान विश्वकर्मा जयंती पर वैदिक मंत्रों से यज्ञ एवं पूजन किया गया। भजन, गीत और नाटिका के माध्यम से सृष्टि रचयिता ऋषि विश्वकर्मा की महिमा प्रस्तुत की गई। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जन-जन के आराध्य देवता हैं। विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में विश्वकर्मा समाज की अमूल्य भूमिका है।
रामपुरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पूजा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से मनाया गया। भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि की रचना कर मानव सभ्यता को साकार किया। पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि ऋषि विश्वकर्मा ने मानव कल्याण के लिए शिल्प कला, तकनीकी विज्ञान की रचना की। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि वेदों में ऋषि विश्वकर्मा की महिमा विद्यमान है। पूर्व विधायक अशोक कंसल, मंदिर समिति अध्यक्ष मुकेश धीमान, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पांचाल, सुरेश धीमान, योगेंद्र धीमान, योगेश धीमान, डॉ नरेश विश्वकर्मा, देशपाल पांचाल, जनार्धन विश्वकर्मा, सरदार बलविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बाबूराम पांचाल एवं संचालन ओमप्रकाश धीमान ने किया। इससे पूर्व, यज्ञ के पुरोहित अरविंद आचार्य तथा यज्ञमान शेरपाल पांचाल एवं अनिल धीमान रहे।
विज्ञापन

विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला इंदिरा कालोनी में वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ में आहुतियां दी गई। पुरोहित सत्यव्रत आर्य तथा यज्ञमान सरदार बलविंद्र सिंह व मनप्रीत कौर और प्रमोद व गीता धीमान रहे। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि ऋषि विश्वकर्मा शिल्पकला और विज्ञान के प्रवर्तक थे। नरेंद्र कुमार श्रंगी, महेंद्र दत्त धीमान, डॉ अमन सिंह, विजेंद्र धीमान, नरेश विश्वकर्मा, रविदत्त धीमान, धन प्रकाश धीमान, ब्रहमपाल धीमान, सतीश धीमान, आत्माराम धीमान, सेवाराम धीमान, मुकेश धीमान, आत्माराम धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित श्रीराम दरबार मंदिर में यज्ञ पुरोहित सुभाषचंद शास्त्री तथा यज्ञमान ओमप्रकाश विश्वकर्मा सपत्नीक रहे। वक्ताओं ने कहा कि युवा उच्च शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़े। बुजुर्गों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने भजन सुनाए। अध्यक्षता चंद्रपाल धीमान एवं संचालन प्रदीप पांचाल ने किया। देवेंद्र, मांगेराम, नरेश पांचाल, प्रवीण कुमार, पवन पांचाल, रोशनी विश्वकर्मा, रामपाल धीमान, रमेश धीमान, संजय पांचाल आदि रहे।
भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा चौक पर हर्षोल्लास से जयंती मनाई गई। यज्ञ एवं पूजन के साथ सृष्टि रचियता को नमन किया गया। विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में विश्वकर्मा समाज की अमूल्य भूमिका है। विश्वकर्मा सद्भावना कमेटी अध्यक्ष उमेश धीमान, अमित धीमान, राजेश्वर धीमान आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता सीताराम धीमान एवं संचालन रविदत्त ने किया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संदीप कुमार, विपिन धीमान, शिव कुमार, प्रदीप धीमान, मनीष धीमान, रामकिशन, हरेंद्र सैनी आदि रहे।
रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजन किया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल, फोरमेन छेदी प्रसाद ने कहा कि तकनीकी विज्ञान के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की समस्त मानव जाति को अद्भुत आविष्कार मिले हैं। राजकुमार तोमर, वीरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, पीरुमल, अंबरीश त्यागी, सुशील, अनुज त्यागी, राजेश कुमार, भोपाल सिंह, सुभाष शर्मा, रविंद्र कुमार, ज्ञान सिंह, सुशील शर्मा, ब्रजपाल शर्मा, सुरेश कुमार आदि मौजूद हैं। उधर, भोपा रोड स्थित सिद्घबली पेपर मिल में भी विश्वकर्मा जयंती मनाई। सुबह यज्ञ कराया गया। उद्यमी भीमसेन कंसल यज्ञमान रहे। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया।

सृजन के देवता थे विश्वकर्मा
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यशाला में प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने कहा कि वैदिक धर्म में विश्वकर्मा को सृजन का देवता माना गया है। उन्होंने देवताओं के लिए अनेक अस्त्रों एवं तकनीकी भवनों का निर्माण किया। छात्राओं ने शिल्पकला के जनक का स्मरण किया। उधर, प्राथमिक पूर्वी पाठशाला नगर क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पूर्व प्रधानाध्यापक सीताराम ने बताया कि राष्ट्रीय समृद्धि एवं विकास में विश्वकर्मा समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षिका शहनाज बानो, हिमानी रानी, रश्मि कौशिक आदि ने विचार रखे। उधर, विबग्योर आईटीआई में प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। अनुदेशक शिवकुमार एवं आयुष ने विश्वकर्मा की महिमा बताई। उधर, सिखेड़ा के बीरबाला वेद प्रकाश सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिखेड़ा में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। विद्यालय के छात्र वंश, अक्षय पंवार, आर्तिक सैनी आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।

विद्यार्थियों ने बनाया विश्वकर्मा का पोट्रेट
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में विश्वकर्मा जयंती पर छात्र-छात्राओं ने भगवान विश्वकर्मा का पोट्रेट बनाया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण और सामाजिक विषयों पर पेंटिंग कार्यशाला में प्रतिभा दिखाई। प्राचार्या डॉ शशि शर्मा, आरएम तिवारी, डॉ वेदपाल सिंह, राहुल शर्मा, रजनीश गौतम, शालू सिंह, शिवानी राठी, कनीज हुसैन, नीरज मौर्य आदि मौजूद रहे। प्रतिभागी बच्चों में पूजा, पारुल, आशू, हिमांशी, तनु, अक्षय, मनीषा, अनुराधा, मानसी, सपना, शाहबाज आदि रहे।


विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। भगवान विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर श्रद्धा, भक्ति के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा चौक से प्रारंभ हुई यात्रा में देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रही। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमे और भगवान विश्वकर्मा का गुणगान किया। अंसारी रोड, टाउन हाल रोड, शिवचौक, रुड़की रोड होते हुए शोभायात्रा रामपुरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर पहुंची। नगर से निकली शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed