{"_id":"5b33de854f1c1bc5628b776d","slug":"101530125957-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में किसानो की समस्याओं का मुद्दा छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में किसानो की समस्याओं का मुद्दा छाया
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। भाकियू ब्लाक बुढ़ाना के कार्यकर्ताओं की बैठक में किसानों की समस्याओं का मुद्दा छाया रहा।
सर्वखाफ मंत्री सुभाष बालियान के आवास पर भाकियू ब्लाक बुढ़ाना के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठा। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिल रहा है। बिजली की बढ़ी हुई दरें वापस ली जाएं। कार्यकर्ताओं ने तहसील व अन्य विभागों में चर्म सीमा पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। भाजपा की सरकार में पुलिस की कार्य शैली को गलत बताया गया। किसानों के सारे कर्जे माफ होने चाहिए। अटाली गांव में चकबंदी प्रक्रिया जल्दी पूरी करने की मांग की गई। चेतावनी दी गई की जल्दी ही सभी समस्याओं का समाधान न हुआ तो किसान अनिश्चित कालीन आंदोलन करेंगे। बैठक में सुभाष बालियान, के पी ठेकेदार, सुधीर, बिजेंद्र, नीटू, ओमकार, धीर सिंह, बाबू, चरण सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।