फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डिप्टी सीएम से मिले शिक्षक, दिया ज्ञापन

डिप्टी सीएम से मिले शिक्षक, दिया ज्ञापन

Thu, 24 May 2018 12:30 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम से मिले शिक्षक, दिया ज्ञापन
डिप्टी सीएम से मिले शिक्षक, दिया ज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। लोनिवि के डाक बंगले पर सुबह शिक्षकों ने डिप्टी सीएम से मुलाकात की और अपनी समस्याएं रखी। उधर, मेडिकल लैब टैक्नीशियन एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने भी मौर्य को ज्ञापन सौंपा।

कैराना उप चुनाव की जनसभा के बाद मंगलवार की रात्रि लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर ठहरे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से बुधवार की सुबह कई संगठनों ने मुलाकात की। यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन के जिला संयोजक रविंद्र सिंह एवं जिलाध्यक्ष अरविंद मलिक के नेतृत्व में शिक्षक मेरठ रोड स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। शिक्षकों ने अपनी मांगों का ज्ञापन डिप्टी सीएम को सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और शिक्षकों का शोषण बंद कराया जाए। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बीएसए ऑफिस पर चल रहा शिक्षकों का धरना सातवे दिन भी जारी रहा। उधर, मेडिकल लैब टैक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष राहिब आलम के नेतृत्व में डिप्टी सीएम को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश सरकार लैब टैक्नीशियन के लिए नए शासनादेशों में राहत बरते। पंजीकृत लैबों का नवीनीकरण शुरू किया जाए। ज्ञापन देने वालों में यूनुस खान, केके शर्मा, नरेश बजाज, राहुलपाल, प्रशांत शर्मा, उपेंद्र शर्मा, अर्जुन वर्मा आदि शामिल रहे। इस दौरान भाजपा विधायक उमेश मलिक, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, शरद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed