{"_id":"5acfaa584f1c1bbb3d8b4d70","slug":"101523559000-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना विकास परिषद सभापति का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना विकास परिषद सभापति का चुनाव आज
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना विकास परिषद के सभापति का चुनाव आज
खतौली। खतौली गन्ना विकास परिषद के सभापति पद का चुनाव शुक्रवार को संपन्न होगा। इस पद के लिए होने चुनाव कार्यक्रम की सूची परिषद कार्यालय पर चस्पा की गई है।
चुनाव अधिकारी डीसीओ ओमप्रकाश यादव ने बताया कि गन्ना विकास परिषद के सभापित पद के लिए चुनाव में शुक्रवार सुबह 11 बजे अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। 11.30 से 12 बजे तक अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति तथा निस्तारण तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन। 12 से 12.30 तक नामांकन पत्रों की बिक्री। एक से 1.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच एवं सूची का प्रदर्शन। दो बजे तक नामांकन पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण के बाद वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रदर्शन होगा। 2.30 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी तथा 2.45 बजे तक अंतिम नामांकन पत्रों की सूची का प्रदर्शन और 3.00 बजे तक चुनाव चिह्न का आवंटन एवं प्रदर्शन। 4.00 बजे से शाम पांच बजे तक यदि आवश्यक हुआ तो मतदान होगा। मतगणना एवं चुनाव चुनाव परिणाम की घोषणा पांच बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। सभापति पद चुनाव में परिषद के चुने गए डायरेक्टरों समेत शुगर मिल से दो डायरेक्टरों के अलावा डीसीओ तथा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अपने मत का प्रयोग करेंगे।