{"_id":"5aca692e4f1c1b1a6a8b6365","slug":"101523214638-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुहेलदेव पार्टी प्रदेश के चार हिस्सों के पक्ष में: मांडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुहेलदेव पार्टी प्रदेश के चार हिस्सों के पक्ष में: मांडी
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहेलदेव पार्टी प्रदेश के चार हिस्सों के पक्ष में: मांडी
मुजफ्फरनगर।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश को चार हिस्सों में विभाजित करने की पक्षधर है। भाजपा के साथ गठबंधन में लोकसभा में पश्चिम से भी एक सीट पर चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने मेरठ की उर्वशी एडवोकेट को पार्टी के निर्णायक मंडल में शामिल करने की घोषणा की।
कंपनी बाग स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में रामपाल मांडी ने कहा कि सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंत्री बनने के बाद दिव्यांगों के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं। दिव्यांग की पेंशन तीन सौ से पांच सौ की गई। पूरे देश में रोडवेज में नि:शुल्क यात्रा की गई। ट्रेनों में एसी में यात्रा की सुविधा दी गई। जो बच्चे बोल नहीं पाते उनके उपचार के लिए छह लाख दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी प्रदेश को चार हिस्सों में विभाजित करने की पक्षधर है। भाजपा के साथ गठबंधन जारी रहेगा। लोकसभा चुनाव में पश्चिम में भी एक सीट पर चुनाव लड़ सकती है। मेरठ के अधिवक्ता उर्वशी को पार्टी के निर्णायक मंडल में शामिल करने की घोषणा की गई। संगठन में जयपाल सिंह को चरथावल विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष, फिरोज जमाल खां को महासचिव मनोनीत किया। अविनाश पंवार को सदर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष, रामकुमार को पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष चुना गया। तौसीब बालियान को युवा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष योगेंद्र कांबोज, उर्वशी चौधरी, मोनिका गौड़, मनोज राना, राजकुमार, विपिन, राजेंद्र सिंह, सतीश बंसल आदि मौजूद रहे।