फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कमिश्नर और डीआईजी ने जिले में डेरा डाला

कमिश्नर और डीआईजी ने जिले में डेरा डाला

Wed, 04 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर और डीआईजी ने जिले में डेरा डाला
कमिश्नर और डीआईजी ने जिले में डेरा डाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारत बंद के दौरान हुए बवाल और उपद्रव के बाद मंगलवार को कमिश्नर और डीआईजी ने जिले में डेरा डाल लिया है। प्रशासन जनपद में शांति व्यवस्था को लेकर चौकन्ना दिखाई दिया।
पुलिस और प्रशासन की चूक से सोमवार को भारत बंद के दौरान हुए बवाल के बाद जनपद में शांति व्यवस्था को लेकर सहारनपुर के मंडलायुक्त चंद्र प्रकाश त्रिपाठी और डीआईजी शरद सचान ने डेरा डाल लिया है। जिले में प्रशासन पूरी तहर अलर्ट रहा। दोनो अफसरों ने जिले के अधिकारियों से पल-पल की खबर ली। उपद्रव के बाद के हालात का जायजा लेने के साथ ही आरोपियों की पकड़ धकड़ के निर्देश दिए। जिले में जातीय तनाव न हो इसके लिए विशेष सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन


आज स्कूल-कॉलेज खुलेंगे
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने जिले में शांति व्यवस्था को देखते हुए बुधवार को शिक्षण संस्थाओं को खोलने के निर्देश दिए हैं। जिले में कोई अप्रिय घटना न हो जाए इसे देखते हुए मंगलवार को डिग्री कॉलेज तक सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई थी। अब बुधवार से शिक्षण संस्थाएं नियमित रूप से खुलेगी। इस आशय की जानकारी बीएसए चंद्रकेश यादव ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed