{"_id":"5aa96a304f1c1b4d0a8b4db4","slug":"101521052208-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का आंदोलन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का आंदोलन समाप्त
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
किसानों का आंदोलन समाप्त
मोरना। खाईखेड़ी शुगर मिल द्वारा गन्न क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल न होने से नाराज किसानों ने आंदोलन छेड़ रखा था। बुधवार को गांव में पहुंचे मिल अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने अपने आंदोलन को समाप्त कर दिया।
भोपा क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ स्थित खाइखेड़ी शुगर मिल के क्रय केंद्र द्वारा गन्ने की तौल न करने व अन्य शिकायतों को लेकर गांव के किसान मिल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन छेड़े हुए थे। बुधवार को भाजपा नेता अमित राठी के नेतृत्व में किसानों ने बुधवार को मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पर सामूहिक रूप से आत्मदाह की चेतावनी दी थी। मौके पर पहुंचे केन मैनेजर अरुण कुमार, जोनल इंचार्ज मनोज, असिस्टेंट ऑफिसर संतोष सिंह ने किसानों के शेष गन्ने का सर्वे दो दिन में करने को कहा तथा अगेती प्रजाति के गन्ने की पर्ची को शीघ्र भेजने, इंडेंट को नियमित करने, खोई हुई पर्ची दोबारा बनाने तथा गन्ना तौल को लगातार जारी रखने का आश्वासन देते हुए मिक्स प्रजाति के गन्ने की खरीद से इंकार किया। इस दौरान विनोद शर्मा चेयरमैन, डा. शिवकुमार, धर्मसिंह, ध्यान सिंह, ग्राम प्रधान बुद्धसिंह चौहान, नेकीराम, बबलू, सतपाल, मदनसिंह, अमरीश, वेदपाल, रामपाल, सुनील, समयसिंह, अनिल, राजपाल, अनिल शर्मा, दिलेराम, नरदेव, रविंद्र, इलमसिंह, राजेश, लालचंद, बाबूराम आदि किसान उपस्थित रहे।