फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ताकत एकजुट करने में लगी भाकियू

ताकत एकजुट करने में लगी भाकियू

Tue, 06 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ताकत एकजुट करने में लगी भाकियू
भाकियू का 13 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव पुरबालियान में हुई भाकियू की पंचायत में वक्ताओं ने यूनियन की सदस्यता बढ़ाकर संगठन को मजबूत करने, यूनियन का अराजनीतिक स्वरूप बनाए रखने सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। वक्ताओं ने इस महीने होने वाले भाकियू के प्रदर्शनों में काफी संख्या में लोगों से पहुंचने का आह्वान किया।

पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी ने कहा कि भाकियू किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर गंभीरता से लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने किसानों से फसल चक्र अपनाकर जरूरत की सभी फसलों को उगाने का आह्वान किया। किसान यूनियन एक अराजनीतिक संगठन है। सरकार तो अलग-अलग पार्टियों की आती-जाती रहती हैं। दोनों नेताओं ने किसानों की मांगों को लेकर 13 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि एनसीआर में दस वर्ष से अधिक पुराने डीजल ट्रैक्टरों को एनजीटी के आदेश पर प्रशासन समाप्त करना चाहता है। यूनियन इसके विरोध में 27 मार्च को ट्रैक्टरों के साथ डीएम आवास पर प्रदर्शन करेगी। एक-एक गन्ना लेकर ही शुगर मिलें बंद होने दी जाएंगी। ग्राम प्रधान मेहरबान और मासूम चौधरी ने भाकियू की सदस्यता ग्रहण की। राकेश टिकैत ने उन्हें भाकियू की टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई। पंचायत में अशोक बालियान, भूपेंद्र राठी, विनय भारद्वाज, धन सेठ, कंवरपाल, कासिम, नीटू दुल्हेरा, संजीव तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed