{"_id":"5a95a5cd4f1c1bc83b8b9557","slug":"101519756749-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम आबादी के बीच शमशान घाट का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम आबादी के बीच शमशान घाट का विरोध
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण कार्य रुकवाने की मांग
मुजफ्फरनगर। सपा नेताओं के साथ मोहल्ला महमूदनगर, मदीना कालोनी, सरवट, हाजीपुरा, कैशर कालोनी, हमीदपुर सैफी कालोनी, राहिल कॉलोनी, इमरान कॉलोनी आदि के लोग श्मशान घाट के निर्माण कार्य का विरोध करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि चक्कर वाली सड़क पर खसरा नंबर 241 की भूमि पर श्मशान घाट का निर्माण किया जा रहा है, उसके आसपास 90 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। ये निर्माण मात्र राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के उद्देश्य से किया जा रहा है, इसके निर्माण से क्षेत्र में बीमारियों और प्रदूषण के फैलने की संभावना बनी है। लोगों ने प्रशासन से इसकी जांच कराने के साथ ही निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में सपा नेता साजिद हसन, अलीम सिद्दीकी, शमशेर मलिक, शौकत अंसारी, राकिब कुरैशी, असद पाशा, शुजाअत राना के अलावा इरफान, आजम, यासीन, रहमान, राव सलीम, इसरार, शाह आलम, मारूफ आदि शामिल रहे।