{"_id":"596e595e4f1c1b382f8b457d","slug":"101500404062-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमगीन माहौल में नसीम का शव सुपुर्दे खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गमगीन माहौल में नसीम का शव सुपुर्दे खाक
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीम का शव पहुंचते ही कोहराम मचा
मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोकरहेड़ी में नसीम का शव पहुंचते ही कोहराम गया। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए खाक किया गया। जनाजे में काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की। इस दौरान कस्बे में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी नसीम पुत्र तसलीम आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में रहकर कपड़े का कारोबार करता था। परिवार में सबसे बड़ा होने के कारण परिवार की जिम्मेदारी नसीम पर ही थी। दो वर्ष पूर्व दूसरे संप्रदाय की युवती से शादी करने को लेकर नसीम चर्चाओं में आया था। सोमवार को जब वह पुत्र के जन्मदिन पर केक लेके जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी पत्नी पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद नसीम का शव घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। हजारों लोगों ने उसके जनाजे में शिरकत की। जनाजे की नमाज मोहल्ला स्थित बारातघर में इमाम कारी मोहम्मद मारूफ कासमी ने अदा कराई। मृतक के परिवार को सांत्वना देने वालों में बसपा नेता नवाजिश आलम, सपा नेता हाजी लियाकत कुरैशी, मु्न्ना, शहजाद अंसारी, इरफान अली अप्पी, अय्यूब उर्फ टीटू मलिक, मौलाना फरमान, कैप्टन ज्ञानेंद्र, राजेश कुमार, ललित सहरावत, नवीन सहरावत, सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
पुलिस कार्यप्रणाली से असंतोष
भोकरहेड़ी के नसीम की हत्या में नामजद आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया है। मृतक के चाचा नजर मोहम्मद उर्फ राजू पुत्र महफूज ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना भोपा पुलिस को तहरीर दी थी। मृतक की पत्नी पक्ष के प्रदीप पुत्र राजेश, राजेश पुत्र रामसिंह, सोनू पुत्र राकेश, नीटू पुत्र भूषण को आरोपी बनाया गया है। सीओ भोपा मौहम्मद रिजवान ने बताया कि फरार आरोपियों के रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए दोनों पक्षों के मकानों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। नामजद आरोपी राजेश के मकान पर पीएसी बल तैनात है। उसके पशु आदि के चारे की व्यवस्था परिचित कर रहे हैं।