फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   10 advertising agencies fined

Muzaffarnagar News: 10 एडवरटाइजिंग एजेंसियों पर लगा जुर्माना

Sat, 21 Dec 2024 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
10 advertising agencies fined
मुजफ्फरनगर। बिना अनुमति अवैध रूप से होर्डिंग लगाए जाने पर नगर पालिका ने 10 एडवरटाइजिंग एजेंसी संचालकों पर जुर्माना लगाया है। इन सभी को नोटिस भेजकर 24 दिसंबर तक जुर्माना की धनराशि जमा करने का समय दिया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पालिका अधिकारियों ने एटूजेड रोड पहुंचकर अवैध होर्डिंग्स उतरवाए थे। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि अवैध होर्डिंग्स लगाने पर जुर्माना किया गया है। उन्होंने बताया कि जेपी मीडिया, ग्लोबल एडवरटाइजमेंट एंड सिक्योरिटी सर्विस, कुमार एडवरटाइजर, रेशू एडवरटाइजिंग कंपनी, सिद्धि विनायक एडवरटाइजिंग, सुरेन्द्र आर्ट, इम्पैक्ट आउटडोर, एनपीएस मीडिया कम्युनिकेशन के विरुद्ध प्रति कंपनी पर एक-एक होर्डिंग्स लगाने के लिए 10,800 के हिसाब से 75,600 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, भारती एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग कंपनी पर दो होर्डिंग्स लगाने पर 21,600 तथा आरबी मार्केटिंग एंड पब्लिसिटी के विरुद्ध तीन होर्डिंग्स लगाने पर 32,400 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed