फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   10-10 years imprisonment to 36 convicts in attack on policemen

Muzaffarnagar News: पुलिसकर्मियों पर हमले में 36 दोषियों को 10-10 साल का कारावास

Thu, 24 Aug 2023 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
10-10 years imprisonment to 36 convicts in attack on policemen
- 14 फरवरी 2003 को महमूदनगर में भीड़ ने पुलिस पर कर दिया था हमला
विज्ञापन


- सीबीसीआईडी ने 50 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की थी चार्जशीट
- अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी ने सुनाया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महमूदनगर में 20 साल पहले पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले के मामले में नौ परिवारों के 36 दोषियों को 10-10 साल कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने फैसला सुनाया।
शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा और सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परविंद्र ने बताया कि 14 फरवरी 2003 को महमूदनगर में जाकिर सभासद और उस्मान प्रधान पक्ष के बीच झगड़े में साजिद की मौत हो गई थी। इसके बाद भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। वारदात में तत्कालीन एसपी सिटी अरुण कुमार गुप्ता, सीओ दिनेश कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी बलजीत सिंह और एसआई रामदास घायल हुए थे।
विज्ञापन

सीबीसीआईडी ने मामले की जांच कर 50 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। अदालत में हाजिर नहीं होने पर कुछ आरोपियों की पत्रावली अलग कर दी गई। बृहस्पतिवार को अदालत ने 36 दोषियों को जानलेवा हमले में 10-10 साल के कारावास और 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। धारा 147, 148, 427 में एक-एक साल, धारा 332 और 353 में दो-दो साल की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
मुजफ्फरनगर। बाइक के विवाद में 14 फरवरी 2003 को सुबह महमूदनरगर में जाकिर सभासद और उस्मान प्रधान पक्ष आमने-सामने आ गए थे। झगड़े में उस्मान के साले साजिद की मौत हो गई थी, जिसके बाद सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए थे। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया था। प्रकरण में तीन मुकदमे दर्ज हुए थे। जाकिर और उस्मान पक्ष की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे में दोनों पक्ष आपस में फैसला कर चुके हैं।

इन नौ परिवारों के दोषियों को सुनाई गई सजा
- महमूदनगर निवासी इंतजार, इस्लाम, युनूस, सलीम, नौशाद पुत्रगण सगीर अहमद।
- आस मोहम्मद और मोहम्मद नफीस पुत्रगण अय्यूब।
- नफीस पुत्र समयदीन।
- मोहम्मद शमीम, शकील, मोहम्मद अनीस, सलीम जावेद, मोहम्मद सलीम उर्फ सालिम पुत्रगण अलीजान।
- इरफान, मोहम्मद मुस्तकीम, इमरान, आलम, गय्यूर, अनीस, नौशाद पुत्रगण निजामुद्दीन।
- जीशान, अब्दुल कादिल, राशिद, शहजाद पुत्रगण कल्लू।
- नूर मोहम्मद, मोहम्मद माजिद, शहजाद पुत्रगण सलीम।
- मुकीम, फखरुद्दीन, आबिद, अख्तर, नजमू, अहसान, मोबीन, नसीम पुत्रगण मूसा।
- मोहम्मद आरिफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed