फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1.5 crore in the account, yet Vandana Verma did not give development proposals

खाते में डेढ़ करोड़, फिर भी वंदना वर्मा ने नहीं दिए विकास के प्रस्ताव

Sat, 17 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
1.5 crore in the account, yet Vandana Verma did not give development proposals
मुजफ्फरनगर। अपने-अपने क्षेत्र के विकास के लिए विधायकों के खाते में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की पहली किश्त पहुंच गई है। छह विधायकों ने अपनी विधानसभा के काम भेज दिए हैं, लेकिन अभी तक एमएलसी वंदना वर्मा ने प्रस्ताव नहीं भेजे हैं। अधिकतर प्रस्ताव इंटरलॉकिंग और सीसी रोड के हैं।
विज्ञापन

निधि की पहली किश्त मिलते ही जिले के छह विधायकों ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) कार्यालय में अपने प्रस्ताव जमा करा दिए हैं। अधिकतर विधायकों के विकास कार्य सीसी रोड और खडंजे तक ही सिमटे हुए हैं। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर में सार्वजनिक शौचालय और दो धर्मशालाओं में काम के लिए भी अपनी निधि से प्रस्ताव दिए हैं।
विज्ञापन

चरथावल के सपा विधायक पंकज मलिक ने जरूर दो बीमार लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। एमएलसी वंदना वर्मा अभी तक प्रस्ताव देने में सबसे ज्यादा फिसड्डी हैं। डीआरडीए ने उन्हें पत्र भेजकर प्रस्ताव मांगे हैं। वहीं बुढ़ाना विधायक के हिंडन नदी में पुलिया दबवाने के दो प्रस्तावों पर अभी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
किस विधायक ने कितने दिए हैं काम
विधायक प्रस्ताव
कपिल देव अग्रवाल 32
अनिल कुमार 22
चंदन चौहान 22
पंकज मलिक 21
विक्रम सैनी 18
राजपाल बालियान 11
वंदना वर्मा 00
मलिक ने बीमार लोगों के लिए बढ़ाए हाथ
चरथावल के सपा विधायक पंकज मलिक ने अपने क्षेत्र के दो लोगों की बीमारी में मदद के लिए भी हाथ बढ़ाए हैं। कैंसर पीड़ित व्यक्ति की मदद के लिए करीब डेढ़ लाख और एक अन्य व्यक्ति के ऑपरेशन के लिए 65 हजार रुपये की मदद का प्रस्ताव दिया है।

बिजली ट्रांसफार्मर के लिए दिए तीन प्रस्ताव
विधायक पंकज मलिक ने अपने क्षेत्र के तावली और लड़वा गांव के लिए ट्रांसफार्मर, जबकि मीरापुर के विधायक चंदन चौहान ने अपने क्षेत्र के नंगला बुजुर्ग में ट्रांसफार्मर का प्रस्ताव दिया है।
डूंगर में 200 मीटर की सड़क बनवाएंगे बालियान
बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान ने डूंगर गांव में दो सौ मीटर की सीसी रोड का प्रस्ताव दिया है। जिसकी लागत करीब 15 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed