फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulayam concerned about party leaders and workers behaviour

'चुनाव में जीत के लिए आचरण ठीक रखना जरूरी'

Thu, 10 Jan 2013 07:58 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 10 Jan 2013 07:58 AM IST
विज्ञापन
mulayam concerned about party leaders and workers behaviour

उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद जनता में पार्टी व सरकार की छवि को लेकर पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की चिंता अब भी दूर नहीं हो पा रही है। उनकी यह चिंता बुधवार को यहां जिलों के पदाधिकारियों की बैठक में फिर उजागर हुई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए सरकार के काम जनता तक पहुंचाना और आचरण ठीक रखना जरूरी है। इसका ध्यान न रखा गया तो नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन


मुलायम ने सपाइयों को मर्यादा का पाठ पढ़ाया और सत्ता का दुरुपयोग की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि सरकार बनने के बाद अनधिकृत लोग भी गाड़ियों पर सपा का झंडा लगाकर, लक्ष्य-2014 लिखवाकर और हूटर लगाकर रोब गांठ रहे हैं। पार्टी के लोग इन पर निगाह रखें और जहां यह दिखाई दे तो बताएं। साथ ही स्थानीय स्तर पर इसे रोकें।
विज्ञापन


उन्होंने मंत्रियों को हिदायत दी कि वह कार्यकर्ताओं की सुनें और जनता से मिलें। कुछ जिलों से आए पदाधिकारियों ने लोकसभा के घोषित प्रत्याशियों को लेकर आपत्ति जताई तो मुलायम और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि कहीं अगर कुछ गलती है तो उस पर आगे विचार किया जाएगा। पर, फिलहाल सभी लोग लोकसभा चुनाव में सफलता के लिए घोषित प्रत्याशी के लिए ही काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्षों व मंत्रियों को भी चेतावनी
जानकारी के मुताबिक, प्रो. यादव ने जिलाध्यक्षों सहित सभी पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की हिदायत दी। सुस्त व निष्क्रिय जिलाध्यक्षों को चेताया कि वह अपनी आदत सुधार लें अन्यथा पद छोड़ दें। प्रो. यादव ने मंत्रियों के भी पेंच कसे। कहा कि जो मंत्री विकास कार्यों की अनदेखी कर रहे हैं वह प्रदेश के हित में नहीं है। ऐसे मंत्रियों के बारे में भी पुनर्विचार किया जा सकता है।

असली ताकत दिल्ली में
मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि असली ताकत दिल्ली में है। दिल्ली में जिसकी सरकार बनती है उसे अधिकार भी बहुत होते हैं और संसाधन भी काफी मिल जाते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को सब कुछ भूलकर सपा को लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सत्ता में भागीदारी दिलाने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए सपा कार्यकर्ताओं को कम से कम उत्तर प्रदेश से 60 सीटें दिलाने के लिए जुटना चाहिए।


जनता की अपेक्षाओं की जानकारी दें
मुलायम व प्रो. रामगोपाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता की अपेक्षाएं जानें। उनके बीच जाएं और सरकार के काम बताएं। फिर उनसे पूछे कि वे और क्या चाहते हैं। यह फीडबैक सरकार को दें। जिससे सरकार और प्रभावी तरीके से काम कर सके। पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की। बैठक को शिवपाल सिंह यादव ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed