फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   More than half of Akhilesh's government minister abroad

छुटटी के मूड में अखिलेश सरकार, 5 मंत्री विदेश में

Wed, 01 May 2013 01:47 PM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
More than half of Akhilesh's government minister abroad

अखिलेश सरकार इन दिनों छुट्टी के मूड में है। मुख्यमंत्री, दो वरिष्ठतम कैबिनेट मंत्री और दो राज्यमंत्री विदेश दौरे पर हैं। मुख्य सचिव और योजना के उपाध्यक्ष भी देश से बाहर हैं।

विज्ञापन


अधिकांश मंत्री भी राजधानी में नहीं है। ज्यादातर राज्यमंत्री अपने क्षेत्र में या दौरों पर हैं। सचिवालय में मंत्रियों के कार्यालयों में वीरानी पसरी हुई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 23 अप्रैल को अमेरिका के बोस्टन के लिए रवाना हुए थे।

उनके सात कैबिनेट में नंबर-2 की हैसियत रखने वाले नगर विकास मंत्री आजम खां और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र समेत 12 सदस्यीय डेलीगेशन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें मुख्य सचिव जावेद उस्मानी और योजना आयोग के उपाध्यक्ष नवीन चंद वाजपेयी समेत कई नौकरशाह थे। अखिलेश यादव 28 अप्रैल बोस्टन से लंदन के लिए निकल गए। उनका दो मई को कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए जाने का कार्यक्रम टल सकता है।

आजम खां 29 मई को दिन में रामपुर लौटे लेकिन अगले ही दिन दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ गए। कैबिनेट में नंबर-3 का दर्जा रखने वाले पीडब्लूडी एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा राज्यमंत्री राजेन्द्र राणा भी दक्षिणी अफ्रीका गए हैं। ये सभी एक सप्ताह दक्षिण अफ्रीका में रहेंगे।

ब्यूरोक्रेसी के मुखिया जावेद उस्मानी अभी अमेरिका में रुके हुए हैं। उनका दो मई को आने का कार्यक्रम है। नवीन चंद वाजपेयी करीब एक माह तक देश से बाहर रहेंगे।

मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों के देश से बाहर होने के बावजूद ज्यादातर मंत्री राजधानी से बाहर हैं। अधिकांश कैबिनेट और राज्यमंत्री या तो अपने क्षेत्रों में हैं या दूसरे जिलों में दौरों पर हैं।

तेजतर्रार कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी बलिया में हैं तो राजा अरिदमन सिंह आगरा में। और तो और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी 28 अप्रैल से लखनऊ में नहीं हैं। दिल्ली में संसद सत्र और कर्नाटक चुनाव के कारण उनकी व्यस्तता बनी हुई है।  

‘लोहिया जयंती पर मुलायम सिंह ने कहा था कि मंत्री मौज-मस्ती कर रहे हैं। प्रदेश की पूरी सरकार इस बात को परिलक्षित कर रही है। सरकार दौरे पर है। उनका जनता से कोई-लेना देना नहीं है। जनता समस्याएं किससे कहे।

जिस जनता दर्शन को लेकर समाजवादी पार्टी उत्साहित थी, वह कई बार से नहीं हो रहा है। पूरे प्रदेश में या तो लोग पिट रहे है, या निर्दोषों को पीटा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों को जेल में डाला जा रहा है। सरकार विफल साबित हो रही है।’
- विजय बहादुर पाठक, प्रवक्ता, भाजपा

घूमने-फिरने में व्यस्त है सरकार : कांग्रेस
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री समेत पूरी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार की जवाबदेही प्रदेश की जनता के प्रति कम और घूमने-फिरने में ज्यादा है।

सूबे में जिस तरह से मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के पांच वरिष्ठ मंत्री देश से बाहर हैं, इससे यह साबित होता है कि इस सरकार के एजेंडे में प्रदेश और जनहित के मुद्दे शून्य हैं।

प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की अमेरिका की अति महत्वाकांक्षी यात्रा को उत्तर प्रदेश के बड़बोले मंत्री आजम खां ने हास्य एवं बदनामी का विषय बना दिया है।

विपक्षियों को बेचैनी क्यों : चौधरी
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के मौजूदा दौर में मुख्यमंत्री के बाहर होने न होने से सरकार के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ता।


मुख्यमंत्री से वरिष्ठ अधिकारी निरंतर दिशा-निर्देश ले रहे हैं। जनता को तो मुख्यमंत्री के बाहर जाने से समस्या नहीं है लेकिन विपक्षी दल बताएं कि उन्हें क्या दिक्कत है? उनमें घबराहट और बेचैनी क्यों है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed