फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth's body found on railway track, family alleges murder

Moradabad News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया का हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found on railway track, family alleges murder
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। वह घर से दूध लेने के लिए निकला था। पिता का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कटघर क्षेत्र के सूरज नगर फल मंडी के पास रहने वाले डालचंद्र का 22 वर्षीय बेटा राहुल मंगलवार की शाम करीब सात बजे दूध लेने गुलाबबाड़ी की चुंगी गया था। काफी देर बाद भी वह दूध लेकर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल घर में ही मिल गया। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। उन्होंने देखा कि उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed