{"_id":"6af223bf77ef2b76a300e902","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-an-orchard-100-metres-from-his-home-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-113604-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घर से 100 मीटर दूर बाग में संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घर से 100 मीटर दूर बाग में संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन
बिलारी। मिलक नगलिया जट गांव निवासी ओमप्रकाश का बेटा सुमित (18) रविवार देर शाम गांव के निकट बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला। आनन-फानन परिजन उसे सीएचसी लेकर गए, लेकिन चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। वहीं,
जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम ओमप्रकाश के परिजन अपने घर में दिवाली की पूजा की तैयारी कर रहे थे। उस वक्त ओमप्रकाश का बेटा सुमित घर में नहीं था। परिजन उसे तलाशते हुए शाम लगभग आठ बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर एक बाग में पहुंचे, जहां सुमित बेहोशी की हालत में मिला। उसके चाचा राजेंद्र ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे हल्का दरोगा और परिजन सुमित को उपचार के लिए सीएचसी बिलारी लेकर गए। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद सुमित को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने समित के शव का पंचनामा भरकर रात में ही पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुमित की मौत होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और विसरा सुरक्षित रखा गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सुमित की मौत होने पर गम में बदल गईं दिवाली की खुशियां
बिलारी। मिलक नगलिया गांव निवासी सुमित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने पर उसके परिजनों और रिश्तेदारों की दिवाली की खुशियां गम में बदल गईं। सुमित के परिवार में पिता ओमप्रकाश और माता राजेश्वरी के अलावा दो बड़े भाई चंद्रकेश और हितेश तथा दो छोटी बहनें रिंकी और पिंकी हैं। सुमित अंबाला में गांव के ही एक ठेकेदार के साथ मजदूरी करता था। कई दिन पहले ही दिवाली का त्योहार मनाने अपने घर आया था। रविवार दोपहर बाद सुमित ने बिलारी नगर में शॉपिंग कर नए कपड़े भी खरीदे थे।