फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth dies due to wild animal attack dead body found lying on Delhi-Lucknow highway

Moradabad: जंगली जानवर के हमले से युवक की मौत, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पड़ा मिला शव, कई जगह नोचने के निशान

Thu, 30 Mar 2023 10:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 30 Mar 2023 10:26 PM IST
सार

मूंढापांडे के सिहोराबाजे के ग्रामीण दिनचर्या में बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे जंगल की ओर गए।

विज्ञापन
Youth dies due to wild animal attack dead body found lying on Delhi-Lucknow highway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र में जंगली जानवर के हमले से एक युवक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव सिहोराबाजे लिंक मार्ग पर पड़ा मिला। पुलिस, वन विभाग और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरे और गले से मांस नोचने के निशान मिले हैं। उधर, वन विभाग के अधिकारी हिंसक जानवर के हमले से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


मूंढापांडे के सिहोराबाजे के ग्रामीण दिनचर्या में बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे जंगल की ओर गए। इसी दौरान उन्होंने देखा कि दिल्ली-लखनऊ हाईवे से सिहोराबाजे लिंक मार्ग पर करीब पचास मीटर की दूरी पर 35 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा था। मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मूंढापांडे थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वन विभाग और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। 

विज्ञापन

 

मृतक ने पैंट और शर्ट पहन रखी थी। पुलिस के अनुसार युवक पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया था। तलाशी में मृतक की जेब से कोई ऐसा कागज या मोबाइल नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान कराने हो सके। बृहस्पतिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि युवक पर किसी जानवर ने हमला किया गया। उसके चेहरे, गले, सिर, और गाल पर नोंचने के निशान हैं। अधिक खून बह जाने की वजह से युवक की मौत हुई है। वन विभाग की टीम तैनात की गई है। जंगल में पिंजरा भी लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed