फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth dies after being cut off from train

Moradabad News: भाई की शादी से एक दिन पहले ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being cut off from train
भोजपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला झादेवाला निवासी शरद कुमार उर्फ सत्तू (21) की रविवार सुबह करीब 11:30 ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शरद किसी काम से पीपलसाना रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। वहीं सोमवार को शरद के बड़े भाई की बरात जानी है। युवक की मौत से घर में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
भोजपुर के मोहल्ला झादेवाला निवासी जयपाल सिंह सैनी के तीन बेटे हैं। उनके दूसरे नंबर का पुत्र शरद कुमार पास ही परचून की दुकान पर काम करता था। रविवार सुबह शरद किसी काम से पीपलसाना रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। सुबह करीब 11:30 बजे जब वह स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पहले पहुंचा तो वह रामनगर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चेपट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शरद के परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के समय शरद ने इयरफोन लगाया था। जिसके चलते उसे ट्रेन आने का पता नहीं चल पाया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। शरद की मौत से उसके भाई अजय कुमार व गौरव, पिता जयपाल सिंह सैनी और माता सरोज देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मातम में बदली शादी की खुशियां
घर में ढोलक की थाप और मंगलगान के साथ शादी की तैयारी चल रही थी। उधर, लड़की पक्ष भी बरात के स्वागत की तैयारी में जुटे थे, लेकिन शादी से एक दिन पहले ही दूल्हे अजय के छोटे भाई शरद की मौत हो जाने से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने बताया कि शरद किसी काम से स्टेशन पर जा रहा था, लेकिन ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed