फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   youth dies after being crused by bus

बस से कुचल कर बिहार के मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
youth dies after being crused by bus
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार रात बस से कुचल कर बिहार के मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने बस थाने में खड़ी करा दी है।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला मजदूर कमल किशोर महतो बिहार के सहरसा जनपद के सलखुआ गांव निवासी था। वह पंजाब में अनाज मंडी में मजदूरी करता था। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि मजदूर बस में सवार होकर पंजाब से बिहार जा रहे थे। बस सवार अन्य यात्रियों ने बताया कि बस हाईवे पर रीजेंसी होटल के सामने रोकी थी। कमल किशोर बस की छत से सामान उतारने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान चालक ने बस चला दी। कमल किशोर बस से नीचे उतरा और दौड़ाता हुआ बस में चढ़ने के अंदर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। कमल किशोर बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया। अन्य यात्रियों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोक दी। सभी यात्री बस से उतर गए। इस हादसे में कमल किशोर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा करने के बाद शव पीएम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed