फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   youth attempt suicide

बर्दाश्त कम! बात-बात पर जान देने को अामादा युवा

Tue, 28 Feb 2017 03:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 28 Feb 2017 03:18 AM IST
विज्ञापन
youth attempt suicide
suicide
युवाओं में बर्दाश्त की क्षमता कम होती जा रही है। अपनों की जरा सी बात दिल में तीर जैसी चुभने लगती है। एरीटेशन इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अगर मन की बात नहीं है तो चिढ़ उठते हैं। दोस्तों की हंसी मजाक से भी युवा डिप्रेशन और चिड़चिड़ापन के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


सहनशीलता जवाब देने पर आत्मघाती कदम उठाने से भी नहीं चूकते हैं। आए दिन युवाओं के सुसाइड करने की बात सामने आ रही हैं। मनोवैज्ञानिकों की माने तो युवाओं के व्यवहार में तेजी से परिवर्तन आ रहा है। मोबाइल, सोशल मीडिया की यारी से अपनों से दूरी बढ़ रही है। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस के चंद्र नगर में रविवार की रात आबकारी सिपाही के बेटे ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। चंद्र नगर में होली वाला मंदिर के पास आबकारी सिपाही श्याम सिंह का मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम सिंह का बेटा राहुल चौधरी कार चालक है।  शनिवार की रात वह देर से घर पहुंचा। इसी बात को लेकर मां से उसका विवाद हो गया। मां ने उसे डांट दिया था। मां की डांट से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया।

राहुल की हालत बिगड़ी तो घर में चीख पुकार मच गई। खबर मिलने पर परिजन पहुंच गए। आनन फानन में मां उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची और भर्ती करा दिया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को फिलहाल स्थिर बताया है।

 प्रेमिका की शादी तय होने से दुखी शादीशुदा प्रेमी ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। वह प्रेमिका की चौखट पर गंभीर अवस्था में मिला। पत्नी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में युवक ने कहा कि अगर उसे प्रेमिका नहीं मिली तो वह दोबारा जहर खा लेगा।

जहर खाकर सुसाइड की कोशिश करने वाला सचिन पुत्र राम करन पाकबड़ा थानाक्षेत्र के समाथल गांव निवासी है। सचिन के गांव में रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध हैं। तीन साल पहले सचिन की शादी हुई थी। शादी के बाद भी सचिन के प्रेम संबंध बरकरार रहे।

इसी लेकर पति पत्नी में विवाद भी हुआ और वह अपने मायके चली गई। उधर सचिन प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था। आठ माह सात रहने के बाद प्रेमी जोड़ा वापस आ गया था। इस मामले में पाकबड़ा थाने में केस भी दर्ज किया गया था।

युवती की शादी उसके परिजनों ने दूसरे युवक से तय कर दी है। प्रेमी को इसकी भनक लगी तो वह प्रेमिका के घर पहुंच गया और उसने प्रेमिका से साथ चलने के लिए कहा। प्रेमिका ने साथ चलने से इनकार किया तो युवक ने जहर खा लिया। 

दिल्ली की महिला ने आरोपियों की गिरफ्तार न होने पर आत्मदाह की धमकी दी है। उसने अपने पति और देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की थी। दिल्ली के जहांगीपुरी निवासी युवती की शादी मैनाठेर के महमूदपुर माफी निवासी मो. एहसान के साथ हुई थी।  


युवती ने अपने पति और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और देवर अरकान के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करा दिया था। लेकिन पुलिस ने एफआर लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed