फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth attacked with knife in Moradabad police engaged in investigation

Moradabad Crime: घर में चल रही थी जिसकी शादी की बात, बाहर उसी युवक पर कर दिए चाकू से वार

Mon, 30 May 2022 12:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 30 May 2022 12:30 AM IST
सार

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में एक युवक पर उसकी प्रेमिका के भाई और दादा ने चाकूओं से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Youth attacked with knife in Moradabad police engaged in investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में रविवार शाम एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के समय उसके घर में उसकी शादी की बात चल रही थी जबकि वह घर के बाहर खड़ा होकर कुछ लोगों से बात कर रहा था। इसी दौरान उस पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला उसकी प्रेमिका के भाई और दादा ने किया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कटघर के बलदेवपुरी निवासी संजय कुमार दिल्ली में पॉलिश का कारीगर है। तीन दिन पहले वह दिल्ली से घर लौटा था। रविवार शाम रामपुर से उसका रिश्ता तय करने के लिए मेहमान आए थे। बताया जा रहा है कि मेहमानों को खाना खिलाने के बाद संजय घर से बाहर आ गया। वह गेट के सामने ही खड़ा होकर कुछ लोगों से बात कर रहा था। घर के अंदर उसकी शादी की बात चल रही थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान वहां एक युवक और उसके दादा पहुंच गए। युवक से संजय की पहले कहासुनी हुई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। युवक और उसके दादा ने संजय पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से संजय लहूलुहान हो गया। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। इसी दौरान हमलावर मौके से भाग गए। परिजन और रिश्तेदार घर से बाहर निकल आए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके बाद लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। संजय को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि संजय के परिवार के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि जिस युवक पर हमला करने का आरोप है उसकी दादी ने दो साल पहले संजय के खिलाफ कटघर थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि संजय उसकी पोती को बहला फुलसाकर भगा ले गया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। पुलिस का दावा है कि युवती ने संजय के पक्ष में बयान दिए थे, इसी आधार पर पुलिस ने केस में एफआर लगा दी थी। तब से ही संजय और युवती के भाई के बीच अनबन चल रही थी।
 
इसके बाद संजय दिल्ली में जाकर काम करने लगा था। तीन दिन पहले ही संजय घर लौटा था। रविवार शाम उसके घर में मेहमान आए थे। इसी भनक युवती के भाई और दादा को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मौका पाकर संजय पर हमला कर दिया था।
 
सीओ कटघर डा. अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed