फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth a chance to come forward in exports

युवाओं को एक्सपोर्ट में आगे आने का मौका 

Sat, 06 Aug 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
Youth a chance to come forward in exports
व्यापार - फोटो : demo
 युवाओं को हस्तशिल्प निर्यात के क्षेत्र में आगे लाने के लिए ईपीसीएच एक अनूठा कार्य करने जा रहा है। इसके लिए मुरादाबाद में किट्स, आईआईएफटी के सहयोग से बिजनेस इनक्यूबेटर की स्थापना की जाएगी। इसके माध्यम से युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के साथ ही उनके आइडिया को पूरा करने के लिए मदद भी की जाएगी। 
विज्ञापन

 
 ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि नालेज फार इनोवेशन इन ट्रेड और टेक्नोलॉजी फार इंटरप्रेन्योर स्टार्ट अप्स और भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के सहयोग से मुरादाबाद में बिजनेस इनक्यूबेटर की स्थापना की शुरुआत की है। इसके जरिए निर्यात के लिए मौलिक आइडिया वाले युवा उद्यमियों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से चुनिंदा इनक्यूबेट को तीन दिन की आनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे निर्यात प्रक्रिया, प्रलेखन, विदेश व्यापार नीति, अंतर्राष्ट्रीय भुगतान प्रबंधन, डिजाइन, उत्पाद विकास और ईपीसीएच के सदस्य बनने जैसे लाभ की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलिक आइडिया वाले छह प्रशिक्षुओं को बिजनेस योजना विकास कार्यशाला मेंटरशिप सेशन, डिजाइन विकास और दिल्ली स्थित किट्स कार्यालय में ईपीसीएच की मदद आसान वित्त सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य नए उत्पादों और सेवाओं का विकास करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed