फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young woman stages sit-in at lover's house after he backs out of marriage; commotion ensues.

Moradabad News: शादी से मुकरने पर प्रेमी के घर जा बैठी युवती, हंगामा

Wed, 29 Jul 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 29 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Young woman stages sit-in at lover's house after he backs out of marriage; commotion ensues.
कुंदरकी। एक गांव में मंगलवार को शादी से मुकरने पर एक युवती अपने प्रेमी के घर जा बैठी और शादी करने की जिद करने लगी जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी होने की वजह से हंगामे जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और गांव में काफी देर तक हलचल का माहौल बना रहा। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर युवती को थाने ले आई जिसके बाद तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया तो पीड़ित युवती शांत हो सकी। पीड़िता युवती का आरोप है कि वह क्षेत्र के ही एक निकटवर्ती गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर पथेर का काम करती थी। उस समय वह नाबालिग अवस्था में थी तभी भट्ठा स्वामी के बेटे ने उससे अपने प्रेमजाल फंसा लिया और बीते आठ महीने से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता आ रहा है। यहां तक कि बात करने के लिए प्रेमी ने उसे एक मोबाइल और सिम अपने नाम से खरीदकर दी थी। युवती का कहना है कि आरोपी लगातार शादी का भरोसा देता रहा लेकिन एक सप्ताह पहले उसने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी नरेंद्र पाल के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज ली और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed