फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young of agwanpur died in accident

अमरोहा में सड़क हादसे में अगवानपुर के युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:36 AM IST
सार

अमरोहा जनपद में शुक्रवार को सड़क हादसे में अगवानपुर के युवक की मौत हो गई।परिजनों के मुताबिक नूरपुर में एक दुकानदार के पास उसका स्क्रैप जाता था।बंदर को बचाने के प्रयास में उसकी स्कूटी डिवाइडर में जाकर घुस गई।

विज्ञापन
young of agwanpur died in accident

विस्तार

अगवानपुर। अमरोहा जनपद में शुक्रवार को सड़क हादसे में अगवानपुर के युवक की मौत हो गई। बंदर को बचाने के चक्कर में स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई थी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने की नगर पंचायत अगवानपुर निवासी मोहम्मद उमर स्क्रैप का काम करता था। परिजनों के मुताबिक नूरपुर में एक दुकानदार के पास उसका स्क्रैप जाता था। जिस पर उसके पैसे उधार थे। शुक्रवार को उमर तगादा के लिए निकला था। उमरी चौराहा होता हुआ नूरपुर जा रहा था। जिला अमरोहा सीमा में सामने एक बंदर आ गए। बंदर को बचाने के प्रयास में उसकी स्कूटी डिवाइडर में जाकर घुस गई। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अमरोहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के मोबाइल फोन की मदद से पुलिस ने उसको परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed