फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man's body found in a drain, pack of dogs was tearing at it.

Moradabad: नाले में पड़ी थी युवक की लाश, नोच रहा था कुत्तों का झुंड, हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

Sun, 19 Jul 2026 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 02:46 AM IST
सार

मझोला के गांगन वाली मैनाठेर में नाले से रियाजउल (25) का शव बरामद हुआ है। पुलिस और फोरेंसिक दल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे घरेलू विवाद या प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Young man's body found in a drain, pack of dogs was tearing at it.
मुरादाबाद में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर में नाले में पड़े शव को कुत्तों का झुंड नोच रहा था। आसपास के लोगों ने कुत्तों को भगाया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान कराई। यह शव 25 वर्षीय रियाजउल का था। उसके घर पर जब पुलिस पहुंची तो वहां ताला लटका मिला और घर पर भी कोई नहीं था।

विज्ञापन


पुलिस घटना के पीछे घरेलू विवाद या प्रेम प्रसंग मान कर जांच कर रही है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम करीब छह बजे मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर में चौराहे के पास कुछ लोग खड़े थे। इसी दौरान उनकी नजर नाले में पड़े शव पर पहुंच गई। कुछ कुत्ते शव को नोच रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। इसके बाद शव को नाले से बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चेहरा खराब होने के कारण लोग मृतक की पहचान नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद गांगन वाली मैनाठेर के कुछ और लोग आ गए। उन्होंने मृतक की पहचान गांगन वाली मैनाठेर निवासी रियाजउल के रूप में की है। इसके बाद पुलिस रियाजउल के घर पहुंची तो ताला लटका मिला। आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि परिजन दो दिन से दिखाई नहीं दे रहे हैं।

पुलिस कर्मियों ने पड़ोसियों से परिजनों के नंबर लेकर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन सभी के नंबर बंद हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि रियाजउल मजदूरी करता था। उसके परिजन से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के पीछे घरेलू विवाद या प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

शरीर पर चोटों के निशान....पीट-पीटकर की गई हत्या
हालांकि अभी शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है लेकिन शरीर पर बने चोटों के निशान बता रहे हैं कि युवक की हत्या की गई है। सिर, पैर और कमर जख्म बने हैं। माना जा रहा है कि पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई है। क्योंकि उसकी पहचान रियाजउल के रूप में हो चुकी है। पुलिस घर तक पहुंच गई है। लिहाजा जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा। परिवार वाले भी फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed