फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young man murder in moradabad

बहन से मिलता था इसलिए घर में बंद करके पीटा, मृतक युवक की मां ने खोले सारे राज

Sun, 31 Mar 2019 01:32 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Mar 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
young man murder in moradabad
फाइल फोटो
मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती से मिलने जुलने पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप युवती के भाई और उसके दोस्तों पर है। 
विज्ञापन


मामले की शिकायत मझोला पुलिस से की गई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी पक्ष ने पुलिस को बताया कि युवक उसकी बहन से छेड़खानी करता था, जिस वजह से उसे पीटा था। 
विज्ञापन


सूर्य नगर में रहने वाले लालाराम शर्मा हरदोई के रहने वाले हैं। उनका बेटा अजय शर्मा (24) एक कंपनी में नौकरी करता था। उसका एक युवती से मिलना जुलना था। 

अजय की मां विमला ने बताया कि दोनों की बात शादी तक जा पहुंची थी लेकिन बडे़ बेटे की शादी न होने की वजह से उन्होंने अजय की शादी युवती से कराने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी अजय का युवती से मिलना जुलना था, आरोप है कि यह बात युवती के भाई को नागवार गुजरी। उसने 25 मार्च को घर के पास से ही अजय को अपने दोस्तों के साथ मिलकर पकड़ लिया। 

वह अजय को अपने घर के अंदर ले जाकर पीटने लगा। आरोप है कि करीब 25 लोगों ने लाठी, डंडो और फट्टे से अजय की पिटाई की और बाद में पुलिस को सूचना दे दी। आरोप लगाया कि अजय उसकी बहन से छेड़खानी करता है।

 सूचना पर पहुंची मझोला पुलिस ने लहूलुहान अजय को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय थाने में ले जाकर बंद कर दिया। परिवार वालों ने अजय का उपचार कराया। शुक्रवार देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई, शनिवार सुबह उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जहां पर दोपहर के वक्त अजय की मौत हो गई। परिवार वाले शव लेकर घर पहुंचे। मझोला पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि इस मामले में युवती के भाई अजय, दीपक, और सोनू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

अंजाम भुगतने की दी थी धमकी

अजय की मां ने बताया कि 24 मार्च को युवती ने फोन पर उनसे बात की थी। वह अजय से शादी की जिद कर रही थी, शादी न होने पर उसने अजय को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी, इसके एक दिन बाद ही अजय को घर के पास से ही उठाकर ले जाया गया और बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया गया था, इस मामले में पुलिस ने भी आरोपी पक्ष का ही साथ दिया। 

पुलिस करवाती उपचार तो बच सकती थी जान: विमला 
मां विमला का आरोप है कि उनके बेटे अजय को करीब 25 लोगों ने बेरहमी से पीटा। पुलिस ने भी उसको पांच घंटे हवालात में रखा। अजय का उपचार नहीं कराया गया, इस दौरान उसकी हालत और बिगड़ती चली गई। कई दिन उपचार कराने के बाद भी हालत में सुधार नहीं आया और अजय की मौत हो गई। अगर समय पर उसे पुलिस हवालात में रखने के बजाय अस्पताल ले जाती तो शायद अजय की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed