फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man missing from Civil Lines, case filed against a young man and woman

Moradabad News: सिविल लाइंस से युवक लापता, युवती और युवक पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Young man missing from Civil Lines, case filed against a young man and woman
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित अस्पताल से रामपुर लौट रहा युवक लापता हो गया। उसका फोन बंद होने से परिजन अनहोनी की आशंका में घिर गए। युवक की मां ने एक युवती और अस्पताल के कर्मचारी पर बेेटे को ब्लैकमेल करने और बेटे को गायब करने का आरोप लगाया है। सिविल लाइंस थाने में आरोपी युवती और कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र के मोहल्ला असदुल्लापुर निवासी महिला ब्रजवाला शर्मा ने मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उसका बेटा अक्षय कुमार 20 मई की सुबह करीब 11 बजे कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में जाने की बात कहकर घर से निकला था। महिला ने बताया कि शाम को बेटे ने उसे कॉल की और बोला कि संभल रोड स्थित हुसैनपुर निवासी नेहा और अस्पताल में कार्यरत राहुल गिल उसका पीछा कर रहे हैं। दोनों मिलकर लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि मुरादाबाद में नौकरी करनी है तो हमें पैसे देने होंगे। इसके बाद अक्षय का मोबाइल बंद हो गया है। महिला का आरोप है कि नेहा और राहुल उसके बेटे को धमकियां देकर दो लाख 42 हजार रुपये वसूल चुके हैं। महिला का आरोप है कि दोनों ने ही मिलकर उसके बेटे को गायब कर दिया है। महिला ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने उसके बेटे की हत्या कर दी है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकल पाई गई है।
विज्ञापन

00
फुटेज में देखा गया युवक, चचेरे भाई से भी मिला
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। कांठ रोड पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई है। जिसमें युवक दिखाई दिया है। इसके अलावा उसके चचेरे भाई से पूछताछ की गई है। उससे भी युवक मिला है। अब तक युवक घर क्यों नहीं पहुंचा है और वह कहां है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed