{"_id":"6ae8fc2dbc8977162e0390f7","slug":"young-man-heading-out-to-buy-supplies-for-whitewashing-his-home-for-diwali-run-over-by-a-tractor-trolley-dies-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1030208-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दिवाली पर घर की पुताई का सामान लेने जा रहे युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दिवाली पर घर की पुताई का सामान लेने जा रहे युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रौंडा चौराहे के पास सोमवार की सुबह 8:30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामपुर जनपद के सैफनी थाना क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा कलां निवासी बाइक सवार उपदेश (35) की मौके पर ही मौत हो गई। उपदेश दिवाली पर घर की पुताई के लिए सामान लेने के लिए जा रहा था।
रामपुर जनपद के सैफनी थानाक्षेत्र के चंद्रपुरा कलां निवासी नौनीराम ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा उपदेश मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह 8:30 बजे बाइक से दिवाली पर घर की पुताई के लिए सामान लेने के लिए मूंढापांडे क्षेत्र के रौंडा चौराहे पर जा रहा था। चौराहे के पास सामने से आ रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उपदेश बाइक समेत सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उसके सीने पर उतर गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उपदेश के परिवार में पत्नी वीरवती, दो बेटियां और दो बेटे हैं।
सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।