फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young man dies in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
young man dies in road accident
कांठ (मुरादाबाद)। कार और पीछे से आ रही बाइक में टक्करर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हो गया। उसे उपचार के लिए एक अस्पताल से दूसरे में ले जाया जा रहा था कि युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

निकटवर्ती जनपद बिजनौर के थाना नौगांवा सादात के अंतर्गत आने वाले गांव आलमपुरी का रहने वाला सुमित कुमार (30) पुत्र बृजपाल सिंह मंगलवार की सुबह करीब सात बजे अपनी साली शीतल को बीए की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से कांठ के उमरी कलां स्थित एचएमएम पीजी कॉलेज छोड़कर लौट रहा था। जब वह छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मथाना और दाड़ी महमूदपुर के बीच में पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने सुमित की बाइक में टक्कर दी। इसके बाद कार भी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई। हादसे में जहां बाइक और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई तो वहीं सुमित कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

इधर कार में सवार लोग भी चोटिल गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही छजलैट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल सुमित को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन घायल को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम यहां से मुरादाबाद के दूसरे अस्पताल ले जाते समय घायल सुमित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के ससुर ऋषिपाल सिंह निवासी खुशहालपुर थाना छजलैट की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक के ससुर महिपाल सिंह ने बताया कि सुमित अपने पीछे दो बच्चों, पत्नी अनीता को छोड़ गया है। उसकी मौत से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed