{"_id":"5cdacb1fbdec220769793df5","slug":"young-man-died-due-to-current-shock-through-earphone-during-mobile-charging","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयरफोन से गाना सुनते-सुनते चली आई मौत, आप भी हो जाएं सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईयरफोन से गाना सुनते-सुनते चली आई मौत, आप भी हो जाएं सावधान
Tue, 14 May 2019 07:59 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 14 May 2019 07:59 PM IST
सार
-मोबाइल चार्जिंग के दौरान ईयरफोन से गाने सुनते समय हुआ हादसा
-दो बहनों का इकलौता भाई था सुखविंदर, दो साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोबाइल चार्जिंग के दौरान ईयरफोन से गाना सुनते समय करंट लगने से होमगार्ड के बेटे की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक दो बहनों का इकलौता भाई था। जबकि दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
घटना देहात थाना क्षेत्र के गांव मानकजूड़ी की है। यहीं के रहने वाला मुनेंद्र होमगार्ड हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी और एक बेटा सुखविंदर उर्फ छोटू था। सुखविंदर की शादी दो साल पहले बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव मूढ़ाखेड़ा खादर निवासी मनीषा के साथ हुई थी। उसका एक बेटा है।
विज्ञापन
सोमवार की रात सुखविंदर उर्फ छोटू मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर ईयरफोन से गाने सुन रहा था। तभी अचानक फाल्ट हुआ ईयरफोन में करंट दौड़ गया। करंट लगने से सुखविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। करीब एक बजे पत्नी मनीषा कमरे में पहुंची तो उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन
चारपाई पर सुखविंदर की लाश पड़ी थी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुखविंदर की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। होमगार्ड मुनेंद्र की गोरखपुर लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगी हुई थी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए। देर शाम परिजनों ने इकलौते बेटे सुखविंदर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।