फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young man and his fiancee committed suicide after their relationship broke up in Amroha

बहनोई की जिद ने ली जान: रिश्ता टूटने से आहत युवक ने खाया जहर, सूचना मिलते ही मंगेतर ने भी मौत को लगाया गले

Sun, 21 Jul 2024 09:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 21 Jul 2024 09:16 PM IST
सार

अमरोहा में बहनोई की जिद की वजह से रिश्ता टूटने से आहत युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मंगेतर को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने भी मौत को गले लगा लिया। 
 

विज्ञापन
young man and his fiancee committed suicide after their relationship broke up in Amroha
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चचेरे बहनोई की जिद एक युवक व उसकी मंगेतर की जिंदगी पर भारी पड़ गई। बहनोई की जिद की वजह से रिश्ता टूटने से आहत युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मंगेतर को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने भी मौत को गले लगा लिया। मौत की जानकारी होने पर दोनों के परिजन बिलख-बिलखकर रोने लगे। दोनों के परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का रिश्ता चांदपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ तय हुआ था। देवोत्थान एकादशी से पहले दोनों का विवाह होना था। जानकारी के अनुसार युवक की बहन की शादी भी चांदपुर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। युवक की होने वाली पत्नी चचेरे बहनोई की बहन की ननद थी। मंगेतर के भाई का चचेरे बहनोई की बहन के साथ विवाद चल रहा है। विवाद के चलते चचेरे बहनोई की बहन अपने मायके में थी। चचेरे बहनोई को जब अपने साले का रिश्ता अपनी बहन की ननद के साथ होने की जानकारी मिली तो वह विरोध करने लगा। एक ग्रामीण ने बताया कि चचेरे बहनोई ने धमकी दी थी कि जब तक उसकी बहन का विवाद नहीं सुलझेगा तब तक वह शादी नहीं होने देगा।
विज्ञापन


बहनोई की जिद के आगे युवक के परिजनों ने सरेंडर कर दिया। युवक का रिश्ता टूट गया और शादी भी नहीं हो सकी। इससे आहत युवक ने शुक्रवार की रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उपचार कराया। शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। मंगेतर को जब युवक द्वारा अपनी जीवन लीला समाप्त करने की जानकारी मिली तो उसने भी अपने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी भी शनिवार की देर रात उपचार के दौरान सांसें थम गई। बहनोई की जिद के आगे दो लोगों की जिंदगी भेंट चढ़ गई। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि इस तरह का कोई मामला जानकारी में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed