{"_id":"5757b0784f1c1bb05d9c5c2f","slug":"young-careers-with-driving","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग में करियर बना रहे हैं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइविंग में करियर बना रहे हैं युवा
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
रोजगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभागीय परिवहन कार्यालय पर हर रोज जुट रही युवाओं की भीड़ यह संकेत कर रही है कि उन्हें ड्राइविंग भी करियर के लिहाज से बुरा जॉब नहीं है। अधिकांश युवा ड्राइविंग का लाइसेंस प्राप्त करके सऊदी अरब, दुबई जैसे खाड़ी देशों में ड्राइविंग करके भविष्य संवारना चाहते हैं। क्योंकि वहां मोटा वेतन तो है, लेकिन वतन से दूरी जरूर परेशान करती है।
परिवहन कार्यालय में सोमवार को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आए युवाओं की लाइन दरवाजे के बाहर तक पहुंच गई।
हर खिड़की पर भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। मंगलवार को भी भीड़ में युवा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जुटे रहे। यह नजारा किसी एक दिन का नहीं हर रोज कई सौ ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। युवाओं का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनने के बाद पांच से दस हजार रुपये की नौकरी आसानी से मिल जाती है। अपनी गाड़ी खरीदकर भी कमाया जा सकता है।
अधिकांश युवा ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करके दुबई और सऊदी अरब जाकर वहां नौकरी करने की चाहत से आ रहे हैं। उनका कहना है कि वहां ड्राइविंग का अच्छा क्रेज है। अच्छा वेतन मिल जाता है। जेसीबी, लोडर आदि कंस्ट्रक्शन के कार्य में भी चालक की नौकरी मिल जाती है। इनका कहना है कि अपने देश से दूर जरूर है, लेकिन कम समय में अच्छे रुपये कमाए जा सकते हैं।